रिपोर्ट-मोहम्मद नदीम ब्यूरो चीफ पीलीभीत।
बिलसंडा- रामदूतों ने राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह के लिए जन जागरण रैली निकाली। श्रीराम जन्मभूमि समर्पण अभियान ब्रजप्रान्त की योजना अनुसार मकर सक्रांति ( 15 जनवरी ) से 22 जनवरी तक रहेगी। इस समय में निधि एकत्रित होगी। यह अभियान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की योजना से विश्व हिन्दू परिषद् के नेतृत्व में होगा। जिसमें सभी अनुशांगिक संगठनों के सहभागिता रहेगी। अभियान की जानकारी हेतु रामसेवकों ने नगर में रैली निकाली। सभी रामभक्त सहित सभी नागरिकों को जन जागरण किया। श्रीराम
नगर के सरस्वती शिशु मन्दिर में प्रशिक्षण वर्ग रखा गया। प्रशिक्षण वर्ग में प्रान्त के सह प्रान्त संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद आर्येंद्र ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने राम मन्दिर का सम्पूर्ण इतिहास पर प्रकाश डाला। धन संग्रह हेतु खण्ड के निधि प्रमुख मुकेश राठौर को बनाया गया है। उन्होंने निधि संग्रह के बारे में बताया। उन्होंने कहा रामदूत घर घर जायेंगे और राम मन्दिर निर्माण के लिए निधि संग्रह करें।
वैठक के पश्चात निधि संग्रह हेतु प्रान्त सह संगठन मंत्री विहिप आर्येन्द्र ने फीता काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया। सम्पूर्ण खण्ड की इसी कार्यालय में जमा की जाएगी और सायं तक प्रतिदिन बैंक में जमा की जाएगी। कार्यालय नगर के सरस्वती शिशु मंदिर को बनाया गया।
इसके पश्चात रामदूत ने जय श्री राम की गूंज से नगर में रैली निकाली। रैली सरस्वती शिशु मन्दिर से प्रारंभ होकर कमल पार्क से होते हुए थाना, देवीस्थान मंदिर, मझिगवां रोड होते हुए पुनः विद्यालय में आकर सम्पन्न हुई। रैली से सभी नगरवासी राममय हो गये। जय श्री राम, जय श्री राम के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। रैली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विद्या भारती, विश्व हिन्दू परिषद, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मैजूद रहे। रैली में क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि विवेक वर्मा, ब्लाक प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह चौहान, रविन्द्र कुमार नन्द प्रचारक, शिवदास अवस्थी, खण्ड निधि प्रमुख मुकेश राठौर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विक्रम गंगवार, जिला संयोजक नवनीत मिश्रा, अरविन्द शुक्ला सभासद, रामसिंह वर्मा सभासद, अनुपम दीक्षित, श्याम मोहन मिश्रा, पवन आदि लोग उपस्थित रहे।