पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले में घायल राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर टीएमसी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले के विरोध में आज मुंगेर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजीव गाँधी चौक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया और ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अजीत कुमार छोटू जी, पूर्व नगर अध्यक्ष, वेद प्रकाश जी, जिला उपाध्यक्ष सपना मेहता जी,भाजयुमो नगर अध्यक्ष रोबिन केशरी जी, नगर महामंत्री सोमू सिन्हा जी,अमर रत्नम जी,महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा सुमेध आर्य जी, नगर मंत्री सिलेलेंदु जी,भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष हेमन्त पर्यदर्शी जी,आदित्य शंकर जी,अमित जी,रवि जी, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।