डॉ शशि कांत सुमन
मुंगेर। पर्यावरणीय मूल्यांकन को लेकर जिला पर्यावरण योजना बनाया जाना है। इसे लेकर आज जिला पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से सभी विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यों के पर्यावरणीय प्रभाव को लेकर डाटाबेस तैयार करने की बात कही गयी। मुख्य रूप से खनन, नगर निगम, नगर परिषद, उद्योग, ग्रामीण विकास, पीएचईडी के द्वारा किये जाने वाले कार्यों और एवं उसके पर्यावरण प्रभाव को विस्तृत रूप से डाटाबेस तैयार करने हेतु उन्हें प्रपत्र दिया गया। प्रपत्र में प्राप्त डाटाबेस के आधार पर जिला पर्यावरण योजना तैयार की जायेगी। बैठक में उप विकास आयुक्त संजय कुमार, अपर समाहर्ता विद्यानंद सिंह एवं सभी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।