हरदोई- मोहल्ला नागर स्थित मदरसा अहया उल उलूम में आल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम की ओर से जरूरतमंदों को गरम कपड़ो का वितरण किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 लोगो को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में माता भगवती ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी प्रियंक दीक्षित मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। हर धर्म यह शिक्षा देता है कि जरूरतमंद की तुरंत मदद करनी चाहिए। बोले कि फोरम द्वारा यह सराहनीय कार्य किया जा रहा है। फोरम के स्थानीय जिम्मेदार मौलाना अबुल्लैस नदवी ने कहा कि फोरम का मकसद है लोगों की सेवा करना। जरूतमंदो की मदद करना। उन्होंने बताया कि इंसान किसी भी धर्म-मजहब का हो उसकी हर सम्भव मदद करनी चाहिए और ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम जाति धर्म से हटकर हर जरूरतमंद की मदद करता है। कार्यक्रम को इमाम ईदगाह मौलाना उस्मान गनी,मुफ़्ती नजीब कासमी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मौलाना अलाउद्दीन नदवी,मास्टर कयूम अंसारी, ज़ुबैर जफर,सागर पांडेय,विपुल मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।