मनचले लड़कों ने कालेज की लड़कियों को घेर कर की छींटाकंशी।
पूरनपुर हजारा थाना क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज चन्दिया हजारा नेहरूनगर में संचालित है। जहाँ पर कक्षा 9 से 12 वीं तक की परीक्षाएं शुरू है।ज्ञात हो की विद्यालय की लड़कियों से आये दिन रास्ते में शोहदों द्वारा छेड़छाड़ की घटनाएं की जा रही हैं।कुछ लड़कियाँ बदनामी व पढ़ाई छूटने के डर से अपने परिवार जनों को रास्ते की घटनाएं नही बताती। मामला सोमवार को एलबीएस इंटर कालेज विद्यालय की प्रथम पाँली परीक्षा की लड़कियाँ जब परीक्षा देकर घर जा रही थी तभी मनचले लड़कों ने मोटरसाइकिल से नेहरूनगर मार्ग पर अकेला देख लड़कियों को घेर लिया और छींटाकशी करनी शुरू कर दी। लड़कियों ने हंगामा करते हुए अपने परिवारजनों को बुलाने की बात कही। लोगों को इकटठा होते देख मौके से मनचले रामनगर की तरफ फरार हो गये। खुलेआम कालेज की लड़कियों से छेड़ छाड़ होने से क्षेत्र में गस्त कर रही हजारा पुलिस की महिला सुरक्षा टीम पर सवाल खड़े हो रहे हैं।