सलमान अहमद जानकारी जक्शन शाहाबाद हरदोई
यूपी में पंचायत चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। इस समय मतदाता सूची का कार्य तेजी से चल रहा है। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया था। आज( तीन जनवरी) तक आपत्तियां ली गई। अब उनके निस्तारण के बाद
22 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
आज तक इस सूची का निरीक्षण किया जा गया। इस अवधि में ही दावे एवं आपत्तियां ली गई। इन पर जो दावे एवं आपत्तियां आई है उनका निरीक्षण होगा। दावे अगर सही पा गए थे उसका निस्तारण होगा। चार जनवरी से 11 जनवरी तक दावे व आपत्तियों का निस्तारण संबंधित उपजिलाधिकारीव सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी करेंगे। 12 से 21 जनवरी तक मतदाता सूची तैयार की जाएगी, जिसका अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को होगा।
जानिए प्रारंभिक वोटर लिस्ट में किस जिले में जुड़े कितने नए वोटर
हरदोई : आने वाले पंचायत चुनाव में जिले से 27 लाख 76 हजार 95 से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे जबकि दो लाख 78 हजार 208 मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2015 के सापेक्ष इस बार 82145 मतदाता अभी तक बढ़े हैं।।