अनूप सिंह जानकारी जक्शन लखनऊ
*लखनऊ – किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम की शुरुआत आज बुधवार को राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र स्थित दादूपुर ग्राम सभा में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दादूपुर गांव पहुंचे मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण मेले में लगे स्टालों का भ्रमण किया इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री स्वाति सिंह, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त वीरेंद्र तिवारी, मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर, अपर सचिव सूचना नवनीत सहगल समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।कृषि कल्याण मिशन कार्यक्रम 303 ब्लॉकों में आज से शुरू हो रहा है या योजना 6 जनवरी से शुरू होकर 21 जनवरी तक चलेगी आगामी 13 जनवरी को 303 विकास खंडों में तथा 21 जनवरी को 219 विकास खंडों में आयोजन किया जाएगा। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य कृषि कार्यों से संबंधित सरकार द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं के बारे में एक ही स्थान पर जानकारी उपलब्ध कराना है। इस कार्यक्रम में उन्नतशील किसानों का सम्मान भी किया गया तथा दूसरे किसानों को भी और अधिक अच्छी तकनीकी से खेती कर सकें इसके लिए प्रेरित किया गया। सांसद कौशल किशोर ने बताया कि हमारी सरकार किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के रूप में सीधे पैसे उनके खातों में ट्रांसफर कर रही है। दो करोड़ से ज्यादा किसान किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। हमारी सरकार ने भूमिहीन किसानों को पशुपालन के लिए ₹200000 का क्रेडिट कार्ड बनवा कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने का सहारा दिया है। साथ ही साथ जो श्रमिक भाई रजिस्टर्ड है उनके दो पुत्रियों की शादी के लिए 55 ₹55000 सरकार मुहैया करवा रही है।
क्षेत्रीय विधायक एवं राज मंत्री स्वाति सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को इस योजना से जोड़ा गया है जिससे महिला स्वयं सहायता समूह सशक्त हो इसी का परिणाम है कि आज सरोजनी नगर की कई महिला स्वयं सहायता समूह बढ़ चढ़कर कार्य कर रहे हैं और अपने तथा अपने परिवार को आत्म निर्भरता की ओर ले जाने में अग्रसर हैं।जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार वर्षों से लंबित सिंचाई की परियोजनाओं को पूर्ण कर के किसानों के टेल तक पानी पहुंचाने का कार्य कर रही है हमने 2500000 हेक्टेयर भूमि सिंचित करने का कार्य किया है। अभी तक उत्तर प्रदेश में 135 लाख हेक्टेयर भूमि पर खेती होती थी जिसे आगामी वर्षों में बढ़ाकर 160 लाख हेक्टेयर भूमि पर खेती करवाई जाएगी प्रधानमंत्री ने जो 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया है। उसे हमारी सरकार पूरा करने के लिए संकल्पित है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि पहली बार उन्नत किसान आत्मनिर्भर देश का नारा जो प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है। उसे हमारी सरकार पूरा करने के लिए जुटी हुई है । किसानों को लाभकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए किसान कल्याण मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि से संबंधित सभी परियोजनाओं की जानकारी किसानों को एक ही मंच पर मिल सके 70 सालों के इतिहास में पहली बार हमारी सरकार कृषि यंत्रों की खरीद पर 80% अनुदान दे रही है। सिंचाई के संसाधनों को भी बढ़ाया गया है किसान कल्याण मिशन का प्रमुख उद्देश्य एक ही परिसर में कृषि से जुड़ी हुई सभी परियोजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी उपलब्ध कराना है इसके तहत आज प्रदेश में 303 विकास खंडों में एक साथ किसान कल्याण मिशन की शुरुआत की गई राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में स्थित ग्राम दादूपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसान कल्याण मिशन का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर उन्नतशील किसानों को सम्मानित करने के साथ ही कई स्वयं सहायता समूहों को ऋण के रूप में चेक भी वितरित की गई