डॉ शशि कांत सुमन
मुंगेर। भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत सभी पात्र लाभार्थियों का निबंधन कराया जाना है। इसके व्यापक प्रचार प्रसार को लेकर आज प्रचार वाहन को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले के शहरी क्षेत्र में मुंगेर, जमालपुर, बरियारपुर प्रखंडों में यह योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी का संदेश पहुंचायेगी। जिले में अब तक 1.70 लाख कार्ड निर्गत किये गये है। अभी भी 6 लाख से अधिक कार्ड बनाये जाना है। जिसमें शहरी क्षेत्र में 1.16 लाख योग्य लाभार्थियों को कार्ड नहीं मिला है। डेटाबेस पहले से तैयार है। जरूरत है चिह्नित कर उसे कार्ड उपलब्ध कराने की। जिला पदाधिकारी ने बताया कि 5 लाख रुपये तक निःशुल्क स्वास्थ्य की सभी सुविधाएं बड़े बड़े अस्पताल में दी जाती है। भारत सरकार की यह अनूठी पहल है। जिन लोगों ने कार्ड बना लिया है। वे इस सेवा का लाभ उठा रहे है। जो छुटे हुए वे निश्चित रूप से इस जागरूकता कार्यक्रम से लोगों को फायदा होगी।